जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ मवेशी बाजार में 17 फरवरी को होगा जन समस्या निवारण शिविर,,,,,

Public problem solving camp will be held in district Sarangarh-Bilaigarh cattle market on 17th February,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- कलेक्टर के एल चौहान के नेतृत्व में किसानों और नागरिकों के राजस्व सह अन्य कार्यों के लिए जिला मुख्यालय सारंगढ़ में तृतीय शनिवार 17 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर कलेक्ट्रेट परिसर क़े सामने पुराना मवेशी बाजार में इसका आयोजन होगा। शिविर के दौरान तहसीलदार, पटवारी, आरआई उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में किसान द्वितीय पुस्तिका, जमीन बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन, धान खरीदी का बोनस राशि, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र आदि के संबंध में आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर चौहान ने नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को महतारी वंदन योजना से संबंधित लाभप्रदाय हेतु अपने अधीनस्थों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने क़े निर्देश दिए हैं।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular