अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं,,,

Additional Collector Nishtha Pandey listened to the problems of the people in public darshan.

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- दिनांक 19 फरवरी 2024 को कलेक्टर के एल चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कलेक्ट्रेट में जनदर्शन में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित निराकरण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। 

Additional Collector Nishtha Pandey listened to the problems of the people in public darshan.


          अपर कलेक्टर ने महतारी वंदना योजना से संबंधित समस्या को लेकर प्राप्त आवेदनों पर तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे महिलाएं योजना का लाभ उठा सकें। इसके अलावा जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अपर कलेक्टर को अवगत कराया, अपर कलेक्टर ने संबंधित सभी अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें तथा आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में 41 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें जमीन विवाद, अवैध निर्माण, आधार समस्या, खाता विभाजन, राशन कार्ड, आवास, पेंशन, सीमांकन एवं मुआवजा संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular