कलेक्टर चौहान ने स्वयं दवा खाकर फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया,,,,

Collector Chauhan himself started the filariasis relief campaign by taking medicine.,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनांक 10 फरवरी 2024 को कलेक्टर के एल चौहान ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में जिला स्तरीय फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्ति अभियान का प्रारंभ किया, जो 28 फरवरी तक जारी रहेगा।

Collector Chauhan himself started the filariasis relief campaign by taking medicine.

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की राजगीत और राष्ट्रगान से किया गया। कलेक्टर चौहान ने फाइलेरिया मुक्ति के लिए अपने ऊंचाई के अनुसार दवा का सेवन किया, इसके बाद स्कूली बच्चों ने भी दवा का सेवन किया। यह दवा नाश्ता या खाना के बाद ही करना है और किसी भी परिस्थिति में इसे खाली पेट या एक साल में दो बार नही खाना है।

स्कूल, कालेज, सहित अन्य जिनको उनके संस्था में खिलाया जाता है वो सभी घर में यदि दवा वितरण हो तो इसे दोबारा नहीं खाएं। इस अवसर पर कलेक्टर चौहान ने जिले के सभी नागरिकों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए अपील किया।

सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला ने बताया कि यह हाथीपांव की बीमारी एक मच्छर के काटने से होता है और बीमारी का इलाज नहीं है। इस अवसर पर बीएमओ आर एल सिदार, वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली, डीपीएम एन एल इजारदार उपस्थित थे।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular