BJP party is looting false applause by admitting the general public – Uttari Jangade,,,
____क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख बौखलाई भाजपा पार्टी -सुनीता चन्द्रा
सारंगढ़-बिलाईगढ़:-विधानसभा चुनाव में अब मुश्किल से 7 दिन शेष रह गए हैं ऐसे में दोनों प्रमुख पार्टी अपनी-अपनी पूरी जोर आजमाइश में लगी है एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपनी 5 साल के कार्य की उपलब्धि और छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं को लेकर जन-जन से आशीर्वाद ले रही हैं

तो वही भाजपा पार्टी 5 साल से सत्ता से बेदखल रहने के बाद सत्ता हासिल करने कई तरह के हंथकंडे अपना रही है बात करें सारंगढ़ विधानसभा की तो वर्तमान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े 52000 हजार वोट के लीड के साथ विधायक बनी थी और वह लगातार जनता के बीच उपस्थित रहकर लोगों के सुख-दुख में शामिल हुई साथ ही उन्होंने सारंगढ़ जिले की सौगात के साथ-साथ कोसीर को उप तहसील,नगर पंचायत के दर्जा की स्वीकृति एवं सारंगढ़ में 200 बिस्तर अस्पताल के साथ-साथ दर्जनों नवीन धान खरीदी केंद्र स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं दो दर्जन सड़कों की सौगात देकर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है जिसे लेकर वह जन जन तक पहुंच रही है वहीं भाजपा पार्टी विधायक के गृह ग्राम क्षेत्र में विधायक के बढ़े हुए जनाधार को देखकर नए-नए हथकंडे अपना कर भाजपा पार्टी की भद्द पिटवाने में लगी है आज कोसीर में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे का आगमन हुआ साथ ही क्षेत्र के स्थानीय नेता भी कार्यक्रम में शिरकत किये जहां भाजपा पार्टी ने मुर्गा भात के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया और दर्जनों आम जनता को भाजपा पार्टी में प्रवेश कराया साथ ही कांग्रेस के तथाकथित 400 कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश करने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसको लेकर।
ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता विष्णु चन्द्रा ने लिखित में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा पार्टी हार के डर से बौखला गई है और वह लगातार आम जनता को भाजपा पार्टी में प्रवेश करा कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रवेश करने की भ्रामक खबर छपवा रही है जिसको क्षेत्र की जनता भली-भांति समझ रही है आज जो भी भाजपा पार्टी में प्रवेश किए हैं वह कांग्रेस पार्टी के पद में कभी नहीं रहे हैं ना पार्टी के गतिविधियों में शामिल हुए उसके बावजूद भी भाजपा के नेता कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश की भ्रामक खबर वायरल कर रही है ऐसी खबरों से हम सबको बचना है और आगामी चुनाव में हम सबको मुंहतोड़ जवाब देना है।
इसी संदर्भ में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि भाजपा पार्टी मेरे गृह क्षेत्र में लगातार आम जनता को भाजपा पार्टी में प्रवेश कराकर वाह वाही लूटने में जुटी है जिससे साफ जाहिर है कि भाजपा पार्टी हर के डर से विभिन्न हथकंडे अपना रही है मैं लगातार 5 साल से मेरे क्षेत्र के जनता के बीच रहकर सभी के सुख-दुख में शामिल हुई साथ ही सारंगढ़ को जिले की सौगात के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्य मेरे द्वारा किए गए हैं जिसे भाजपा पार्टी के नेता पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं आप सब सारंगढ़ जिला वासी ने 15 साल के भाजपा शासन काल को देखा है उन्होंने हमेशा सारंगढ़ वासियों को ठगने का काम किया विधायक चुनकर देने के बाद भी सारंगढ़ को जिला नहीं बनाया साथ ही किसानों को 2100 में धान की खरीदी और 300 रुपये बोनस देने का वादा करके ठगा और आज वहीं भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं साथ ही बसपा के पूर्व प्रत्याशी जो हमेशा वसूली और दलाली में सक्रिय रहते हैं उनके द्वारा मुझ पर व्यक्तिगत आरोप लगाया जा रहे हैं जिससे सब जाहिर है कि दल बदल कर भाजपा पार्टी में गए नेता क्षेत्र में जनता को बरगलाने किसी भी हद तक गिर सकते हैं ऐसे दलबदलू नेता के बहकावें में आप सब को नही आना है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
