भीम आर्मी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा छोटे खैरा सरपंच को पदमुक्त एवं कार्यवाही करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय घेराव,,,

Bhim Army district Sarangarh, Bilaigarh surrounds SDM office to relieve Chhote Khaira Sarpanch and take action.,,

____एसडीएम वासु जैन ने मनिंदर सिंह को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराया…

सारंगढ़-बिलाईगढ़:- भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला प्रभारी मनिंदर सिंह आजाद जी द्वारा दिनाँक 31/02/2024 से पिछले 6 दिनों से लगातार ग्राम पंचायत छोटे खैरा (सारंगढ़) के सरपंच मोहरमाती साहू पति प्रदीप साहू द्वारा अपने ग्राम पंचायत में 15वें वित्त की राशियों को अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर आहरण किया गया है

Bhim Army district Sarangarh, Bilaigarh surrounds SDM office to relieve Chhote Khaira Sarpanch and take action.

जिसको सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जानकारी लेकर कानूनी प्रक्रिया द्वारा 12/07/2023 से आज पर्यंत तक लगातार पेशी के ऊपर पेशी करके निराकरण करने का आश्वसन दिया जाता था , तत्पश्चात समय को देखते हुए लगातार 06 माह बीत जाने के बाद में भी भ्रष्टचारी सरपंच के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठे थे l

जिससे 6 दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के कारण आक्रोशित होकर ग्राम पंचायत छोटा खैरा के समस्त ग्रामीणों एवं भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे के अध्यक्षता में सारंगढ़ एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया एवं तहसील परिसर में गेट पर तालाबंदी किए l तत्पश्चात सारंगढ़ एसडीएम  वासु जैन द्वारा 12 फरवरी 2024  को अंतिम तर्क एवं फैसला लिया जाएगा लिखकर लिखित आश्वासन दिए और अपने हाथों से जूस पिलाकर एवं भूख हड़ताल को तोड़े l

वहीं जिला अध्यक्ष आपुर बंजारे के नेतृत में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार के नाम पर जिला कलेक्टर जी सारंगढ के द्वारा से छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2024 के रिक्त पदों में आरक्षित सीट की मांग के लिए ज्ञापन दिए I


वहीं जिला अध्यक्ष ने बताया कि आरक्षक भर्ती पर 5967 रिक्त पदों की भर्ती के लिए फॉर्म भरा जा रहा है उसमें आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अनुसूचित जाति  एवं पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पद नहीं है जबकि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बनकर अस्तित्व में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की बहुलता के कारण ही बना है।

जिला में 320 पद रिक्त है जिसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 158 पद और अनारक्षित में 147 पद के लिए भर्ती चल रहा है l यह सीधा उनके अधिकारों से वंचित किया जाना है l

वही बिना रोस्टर तैयार कर यह भर्ती प्रक्रिया निकल गया है , और इन वर्गों के पढ़े लिखे युवाओं की पुलिस बनने के सपनों पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है, कहते हुए  जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में आरक्षित सीट बहाल करवाने कि मांग किए जहां भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के दिनेश आजाद (प्रदेश उपाध्यक्ष), संतोष बौद्ध (प्रदेश कोषाध्यक्ष) , मनिंदर सिंह आजाद (जिला प्रभारी), अपूर्व बंजारे (जिला अध्यक्ष) , जिला उपाध्यक्ष खगेश निराला सुदर्शन भारती  (जिला कोषाध्यक्ष) , सुरेंद्र जांगड़े  (जिला कार्यकारिणी सदस्य), राजकुमार वारे (जिला कार्यकारिणी सदस्य), अमित जायसवाल (ब्लॉक प्रभारी सारंगढ़) , अभय निराला (ब्लॉक महासचिव), रोनित जोशी ब्लॉक (उपाध्यक्ष बिलाईगढ़),  हेमंत रात्रे, यशवंत निराला, देवेश निराला, किरण कुर्रे, जनक लहरे, निर्मल निराला, और ब्लॉक बिलाईगढ़ के साथ भीम आर्मी के समस्त साथियों के साथ क्षेत्र के सैकड़ो युवाओ एवं गांव के समस्त महिलाएं शामिल रहे l

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular