आज 20 सितंबर 2023 दिन बुधवार नुआखाई पर्व छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा,,,,

Today, Wednesday 20th September 2023, Nuakhai festival is being celebrated in Chhattisgarh.


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :-छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर को भी ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि, 20 सितंबर 2023 दिन-बुधवार को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश दिया जाएगा। बता दें, इससे पहले नवाखाई के लिए राज्य सरकार ने 22 सितंबर 2023 को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की थी।

Today, Wednesday 20th September 2023, Nuakhai festival is being celebrated in Chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ में नुआखाई पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी है। बता दें, नुआखाई पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने अवकाश की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में 20 सितंबर को भी ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि, 20 सितंबर 2023 दिन-बुधवार को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश दिया जाएगा। बता दें, इससे पहले नवाखाई के लिए राज्य सरकार ने 22 सितंबर 2023 को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की थी। मगर अब इसमें संशोधन किया गया है और नवाखाई के लिए 20 सितंबर को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है।

आपको बता दें कि, प्रदेश में हर साल नुआखाई का पर्व धूम धाम से बनाया जाता है। पर्व को लेकर कई तरह के आयोजन भी होते हैं। इसे लेकर समाज प्रमुखों ने छुट्टी की मांग की थी। जिस पर शासन ने हामी भरते हुए अवकाश की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, नुआखाई एक कृषि त्योहार है, जो मुख्य रूप से भारत में पश्चिमी ओडिशा के लोगों द्वारा मनाया जाता है। नुआखाई मौसम के नए चावल के स्वागत के लिए मनाया जाता है। कैलेंडर के अनुसार यह गणेश चतुर्थी उत्सव के अगले दिन, भाद्रपद या भाद्रबा (अगस्त-सितंबर) महीने के चंद्र पखवाड़े की पंचमी तिथि (पांचवें दिन) को मनाया जाता है। बता दें, नुआखाई को नुआखाई परब या नुआखाई भेटघाट भी कहा जाता है। इसे छत्तीसगढ़ में नवाखाई पर्व के नाम से भी जाना जाता है। नुआ शब्द का अर्थ है नया और खाई का अर्थ है भोजन, इसलिए नाम का अर्थ है कि किसानों के पास नए काटे गए चावल हैं।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular