जिला उपाध्यक्ष, सरपंच विजय विक्की पटेल एवं युवा कांग्रेसियों के ज्ञापन का हुआ असर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी,,,

The memorandum of District Vice President, Sarpanch Vijay Vicky Patel and Youth Congressmen had an impact and the much awaited demand of the area residents was fulfilled.


____विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से शक्ति बाजार से  मुख्य मार्ग सालर तक नवीनीकरण सड़क की शासन से मिली स्वीकृति,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़:- – सालर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शक्ति बाजार सेमरापाली से मुख्य मार्ग सालर तक की सड़क एकदम जर्जर अवस्था मे पहुच गयी थी जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन मे काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।

The memorandum of District Vice President, Sarpanch Vijay Vicky Patel and Youth Congressmen had an impact and the much awaited demand of the area residents was fulfilled.

जिसको ध्यान मे रखते हुए ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच एवं जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ विजय विक्की पटेल ने विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान अपने युवा कांग्रेस के साथी मयंक पटेल उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा सारंगढ, अंकित पटेल, संजय पटेल, प्रदीप पटेल, दीपक पटेल, हर्ष पटेल, मनीष पटेल, नवीन साहू, किशन साहू, शिवा पटेल, कमलेश थूरिया, विकास पटेल, राजू सिदार के साथ सारंगढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े को सड़क की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए विजय विक्की पटेल ने विधायक को सड़क की नवीनीकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया था इतना हीं नहीं जब सड़क एकदम जर्जर अवस्था मे पहुँच चुकी थी और आवागमन मे काफी समस्या आ रही थी उसे देखते हुए विजय विक्की पटेल ने आवागमन की समस्याओं का त्वरित समाधन हेतु स्वयं के व्यय पर पूरे मार्ग मे डब्लू बी एम एवं मुरुम बिछवाया था जिससे आवागमन मे लोगों को और क्षेत्रवासियों को कुछ राहत जरूर मिली थी ज्ञापन के फ्लस्वरूप विजय विक्की पटेल के ध्यानाकर्षण एवं विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से सालर मुख्य मार्ग से शक्ति बाजार तक लगभग 3 किमी की दूरी के लिए शासन द्वारा 41.21 लाख की शासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है जिसके लिए विजय विक्की पटेल एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्तरी जांगड़े का आभार व्यक्त किया है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular