कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने की सरसीवां के ग्रामों में गिरदावरी का निरीक्षण,,,,,

Collector Dr. Siddiqui inspected Girdawari in Sarsiwan villages,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़, आज दिनांक 15 सितंबर 2023 को कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के नवीन तहसील सरसींवा अंतर्गत गोपालपुर एवं भिनोदी ग्राम में पटवारी और तहसीलदार द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Collector Dr. Siddiqui inspected Girdawari in Sarsiwan villages,,,,

डाॅ सिद्दीकी ने उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में पटवारियों एवं सहकारी समितियों के आपरेटरों की बैठक लेकर कार्य पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आपरेटरों के द्वारा की जाने वाली एंट्री के कार्य को भी पूरी तरह से शुद्ध एवं सही तरीके से करें ताकि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं संबंधित तहसीलदार उपस्थित थे।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular