सारंगढ़ रिश्वतखोर पटवारी का रिश्वत लेते सोशल मीडिया में विडियो वायरल,,,,

Video of Sarangarh bribe taker Patwari taking bribe goes viral in social media,,,

              
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अस्तित्व में आते ही शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारियों में रिश्वत लेने की एक होड़ सी लगी हुई है। लेकिन मुख्य पदों पर पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी संज्ञान लेने से कतरा रहे हैं लगता है यह समस्त कर्मचारी महात्मा गांधी के तीन बंदर (अंधा-गूंगा-बहरा) बन बैठे हैं।

Video of Sarangarh bribe taker Patwari taking bribe goes viral in social media

एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों का हितैषी होने का दावा करते हैं,तो वहीं दूसरी तरफ पटवारी किसानों को लूटने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भले ही लाख दावे करती हो परन्तु किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है।
ताज़ा मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अन्तर्गत आने वाले हल्का क्रमांक 41 गोड़म का है, जहां देखें कैसे किसानों से रिश्वतखोर पटवारी आशीष बेहार रुपए का मांग करते हैं और उनसे रुपए लूटने में लगे हुए हैं। ऐसे रिश्वतखोर पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया जाना चाहिए वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष बेहार रिश्वतखोर पटवारी का पकड़ मजबूत और उच्च लेबल का होना बताया जा रहा है। वहीं देखना है कि खबर  प्रकाशित होने के बाद रिश्वतखोर पटवारी पर क्या कुछ कार्यवाही की जाती है। तथा वहीं सोशल मीडिया पर रिश्वतखोर पटवारी आशीष बेहार किसान से पावती कटवाने के नाम पर पांच हजार रूपए का रिश्वत की मांग करते नजर आ रहे हैं और स्पष्ट बोल रहे हैं एक व्यक्ति का एक हजार रूपए लागत है रिश्वत जो सोशल मीडिया पर खूब विडियो  वायरल हो रहा है खबर लगने के बाद ऐसे रिश्वत खोर पटवारी के ऊपर क्या कुछ कार्यवाही होती है यह देखने वाली बात होगी

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular