“सारंगढ़”अनियंत्रित ट्रक ने 65 वर्षीय व्यक्ति को कुचला,अस्पताल में हुई मौत,,,,,

“Sarangarh” uncontrolled truck crushed 65 year old man, died in hospital,,,,,

____अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने 65 वर्षीय व्यक्ति को लिया अपनी चपेट में, अधिक खून बहने से अस्पताल में हुई मौत,,,,


____घटना से गुस्साएं लोगो ने भारत माता चौक में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे लगाये,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनने के पश्चात लगातार सड़क हादसों में बढ़ोतरी देखि जा रही हैं, इसी कड़ी में आज सारंगढ़ शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले भारत माता चौक के पास एक अनियंत्रित हाईवा ने एक अधेड़ को अपने चपेट में ले लिया घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जंहा उसकी मौत हो गई।

“Sarangarh” uncontrolled truck crushed 65 year old man, died in hospital,,,,,


दरसल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनने के बाद जिले में आवागमन भी बढ़ गई है, रोजाना सारंगढ़ शहर से होकर हजारो गाड़िया गुजर रही हैं, गाड़ियों के अधिक आवागमन से हादसों में भी बढ़ोतरी देखि जा रही हैं, वही आज सारंगढ़ के भारतमाता चौक के पास बिलासपुर रोड से आ रही एक अनियंत्रित हाइव ने सड़क पर पैदल चल रहे एक 63 वर्षीया पुरुष को अपने चपेट में ले लिया, घायल को 112 की मदत से सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण, अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई,बताया जा रहा हैं मृतक ओड़िसा राज्य का रहने वाला था, घटना से गुस्साएं लोगो ने भारत माता चौक के पास पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के भी नारे लगाये, वही सारंगढ़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय गोपाल ने हादसे का कारण शहर में बढ़ रहे अतिक्रम को बताया, उन्होंने कहा की भारत माता चौक के पास स्थित दुकानों के द्वारा दुकान के सामने समान निकाल कर अतिक्रमण किया जा रहा हैं,साथ ही मनमाने ढंग सड़क के ऊपर गाड़ियों को भी खड़ा कर दिया जा रहा हैं, जिससे लोगो को आने जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, और इसी कारण आज एक निर्दोष व्यक्ति को अपनी जान गवाई पड़ी, उन्होंने घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से ग्राम छिंद और चंदाई के पास से बड़ी वाहनों के लिए बाईपास निर्माण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया, फिलहाल सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक और हाइवा को जप्त कर आगे की जाँच शुरू कर दी है!

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular