Under the leadership of District President Ishwar Prasad Nishad, Ramnavami Shobhayatra of Ramchandra was organized every year in his home village Hathband,,,,
बलौदाबाजार-भाटापारा :- जिला अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में अपने गृह ग्राम हथबंद में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामचंद्र की रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन रखा गया। जिसमें जिले भर से शिवसैनिको ने भाग लिया।

शोभायात्रा की शुरुआत सिमगा रोड नवा तालाब स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर डीजे, धुमाल व अखाड़ा प्रदर्शन करते रामचंद्र सीता, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी के साथ तिगड्डा चौक होते हुए संगम चौक, शिवनगर उड़ेला, बाजार चौक पहुंचे जहां शिवसेना द्वारा स्थापित त्रिशूल की आरती कर जय भवानी, हर हर महादेव राम के नारा लगाते हुए रामभक्तो का काफिला आगे बढ़ा जहां व्यापारी बंधुओं ने जगह जगह पर अभिवादन करते हुए यात्रा में शामिल हुए।

इस धार्मिक आयोजन में सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया तथा शिवसेना परिवार की ओर से रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम ( लोक छत्तीसगढ़ ) व अखाड़ा प्रदर्शन रखा गया जिसका सभी ने लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान हथबंद क्षेत्र में रक्तदान के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले नई किरण नई जीवन संस्था के संचालक हेमकुमार गायकवाड़ को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं हथबंद में नवपदस्थ थाना प्रभारी जगदेव साहू को कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने क्षेत्र के लोगों को राहत देने पर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि संजु वर्मा, भुतपुर्व सरपंच तिहारुराम कैवर्त्य, मंच संचालन जीत्तु यादव, पंच मुलचंद टंडन, नरेंद्र अनंत,शिवसेना से जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु,डुपेश देवांगन, मिडिया प्रभारी व ब्लाक अध्यक्ष शिवा निषाद, भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सुरज कारिया, उपाध्यक्ष अनिल मसीह, भाटापारा सचिव टीकाराम पाल, सिमगा सचिव रामविलास साहू, सहसचिव राजु मानिकपुरी, उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह सागरवंशी, तिल्दा-नेवरा ब्लाक उपाध्यक्ष आयुष मंडावी, सिमगा नगर अध्यक्ष वैभव चौबे , उपाध्यक्ष किशन देवांगन, हथबंद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, मिडिया प्रभारी व पंच नरेंद्र ध्रुव, गोपी नेताम, साहिल, मैडी, हिरु निषाद, पंचराम निषाद, राजु नेताम, नरेंद्र, केदार, पिंटु , सौरभ , गोपी, सोनु , दिपक सोनी, संतोष ध्रुव, चंदन, महिलाओं समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
