Women’s group of Sarangarh Tehsil Bihan Yojana continues indefinite protest and strike,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ के तहसील कार्यालय में बिहान योजना माहिलाओ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना में बैठे हुए हैं । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सभी पी. आर.पी. एफ. एल. सी.आर.पी. आर. बी. के. ए.डब्लु. पशुसखी, कृषिमित्र, और बैंक मित्र ने कहा कि हम सब मन लगाकर काम कर रहे है, जो काम जनपद पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत से गांव लेवल तक काम कर रहे जिसमे स्वयं सहायता समूह गठन बैंक लोन, वैक्सीनेशन मे भी साथ दिया गौठान में आजीविका, गौठान मे समुह से कार्य हमारे द्वारा कार्य करवाया जाता है। हम सभी को समूहों से कार्य हमारे द्वारा करवाया जाता है हम सभी बिहान कैडस की नियुक्ति के समय में यह सभी कार्य नही बताया गया था फिर भी हम सबसे यह सब कार्य करवाया जा रहा है जिससे हमारे मानदेय में संतुष्टी नही हो रहा है।

बिहान योजना के महिलाओं ने अपने आवेदन में यह जिक्र किया है कि :- हम विहान के सभी पी. आर.पी., एफ. एल.सी.आर.पी., आर.बी.के.,सक्रिय महिला, कृषि मित्र, पशु सखी एवं बैंक मित्र हम सभी मन लगाकर काम करते है। जब जो काम जनपद पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत से गांव लेवल तक काम कर रहे है। जिसमें स्व. सहायता समूह गठन, समूह आजिविका गतिविधि, जैविक कृषि, गौठान चारागाह, बाड़ी विकास, मनरेगा अभिशरण, बीमा करने सहित विभिन्न अलग-अलग काम पूरे माह भर हमसे करायी जाती है। इसमें हम सभी केडर अपने मानदेय पर संतुष्ठ नही है। क्योकि जिस तरह हम काम मन लगाकर करते है, उस हिसाब से हमें मानदेय नही दिया जा रहा है। अतः सभी केडरो का मानदेय इस प्रकार से दिया जाये पी. आर. पी. – 13,200 से 25,000 एफ.एल.सी.आर.पी. – 5,000 से 10,000 आर. बी. के. 2,200 से 8,000 सक्रिय महिला 1,500 से 5,000 कृषि मित्र 1,500 से 3,000 पशु मित्र 1,500 से 3,000 पशु सखी 1,500 से 3,000 एवं बैंक मित्र 2,500 से 5,000 इस तरह से हमारी मांग है, क्योकि दूसरे जिले एवं बाहर से आकर काम कर रहे है। और सब मकान किराया, पेटोल खर्च, टी.ए.डी.ए. कभी कुछ नही दिया जाता, जिससे हम सब संतुष्ट नही है, जिसमें हम सभी केडर दिनांक 13/03/2023 से 18/03/2023 तक काम बंद रखेंगे और हमारी मांग पूरी नही होने पर अनिश्चित कालिन हड़ताल करेंगे ।

बिहान योजना के अंतर्गत कार्य को छोड़कर अतिरिक्त कार्य कराया जा रहा है। जिसमे निम्न कार्य है।
1. टीकाकरण अभियान में सहयोग |
2. फाइलेरिया गोली वित्रण में सहयोग |3. सभी प्रकार के सर्वे कार्य मे सहयोग |
4. आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग ।5. मिशन अंत्योदय कार्ड में सहयोग |6. मनरेगा कार्य में यहयोग ।
7. पंचायत स्तर के सभी कार्यों में सहयोग |
हमारी मांगे केंद्र सरकार एवम राज्य सरकार से है की नियमितकरण,प्रतिमाह मानदेय की भुगतान किया जाए,मानदेय में वृद्धि,आदि अन्य मांगे पूरी की जाए आगे अगर शासन ध्यान नही देती तो उग्र आंदोलन के लिए हमे बाध्य होना पड़ेगा ।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
