महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,,

Police arrested the young man for molesting the woman and sent him to jail,,,,,

____आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 341, 354, 354 क 1 ,354 घ , 294, i p c तहत पंजीबद्ध,,,,

सारंगढ़ से बादल सोनी की रिपोर्ट :-

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरतुंगा (बरभाठा)की एक महिला ने सारंगढ़ थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई ।

पीड़ित औरत का कहना है कि :- गांव के ही एक युवक के द्वारा जबरजस्ती रास्ता रोककर उसके साथ बेज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा ।
वहां से जैसे तैसे भागकर पीड़ित महिला ने अपने घर पहुंचकर सारी आपबीती की घटना आपने घरवालों को बताई की गांव के एक युवक के द्वारा मेरे साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था ।

फिर महिला को परिवार के सहमति के बाद कोतवाली थाना सारंगढ़ में आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई,,

मामला की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सारंगढ़ के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम को युवक के गांव भेजा गया तथा युवक को घर से हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 341, 354, 354 क 1 ,354 घ , 294, i p c तहत पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी युवक को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular