Absconding for several months, accused of assault arrested, sent to jail,,,,
धरमजयगढ़ से महेंद्र साहू की रिपोर्ट :-
रायगढ़-धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चौकी अन्तर्गत पिछले कई माह से फ़रार चल रहे मारपीट के मुख्य आरोपी को बीते दिन रैरूमा पुलिस ने छाल थाना से गिरफ़्तार कर धर्मजयगढ़ न्यायालय में पेस किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोहनपुर के निवासी लक्ष्मण यादव पिता त्रिलोचन यादव का कुछ माह पहले गाँव में ही आपसी विवाद हो गया जिससे दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी इसकी शिकायत भी रैरूमा चौकी में की गई थी इसकी भनक लगते ही लक्ष्मण यादव घर से फ़रार हो गया, जिसके बाद लक्ष्मण यादव के विरुद्ध वॉरंट जारी किया जिसकी पातासाजी रैरूमा पुलिस द्वारा तेज़ी से की जा रही थी लेकिन लक्ष्मण यादव का कोई पता नहीं चल पाया।

कई माह तक कोई सुराग नहीं मिलने से मामला भी ठंडा पड़ता जा रहा था परंतु कल मुखबीर की सटीक मुखबिरी पर पता चला कि आरोपी लक्ष्मण यादव बस में सवार होकर खरसिया भागने की फ़िराक में है, जिसपर तत्काल एक्शन लेते हुए रैरूमा चौकी प्रभारी मानकुंवर सिदार फोन के माध्यम से छाल थाना प्रभारी को हेल्प मांगी और अपने स्टाफ के साथ निकल गई जिससे छाल थाना के सामने बस को रुकवाकर आरोपी लक्ष्मण की शिनाख़त कर उसे आईपीसी की धारा 294,506,323,34 में गिरफ़्तार कर आरोपी को धरमजयगढ़ न्यायालय में पेश किया गया जिसे क़ानूनी कार्यवाही के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। मामले में रैरूमा चौकी के प्रधान आरक्षक संजय यादव एवं उनके स्टाफ़ सुबेश्वर यादव, अनूप तिग्गा, हेमलाल बरेठ कि अहम भूमिका रही।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
