रोड पर”फ्लाई एस”झरने की तरह,बढ़ रहा प्रदूषण,बढ़ी राहगीरों की परेशानी, रोड परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन कर रही नजरअंदाज,,,,,

Like “Fly S” waterfall on the road, increasing pollution, increased problems of passers-by, road transport department and district administration are ignoring,,,,

सारंगढ़ से बादल सोनी की रिपोर्ट :-


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- रायगढ़ एन.टी.पी.सी. कि लगभग 2000 डंफर(ट्रक) रोड पर धना धन दौड़ रही है और इसमें फ्लाई-एस डस्ट को लेकर मिली जानकारी के अनुसार परिवहन के द्वारा डंफर(ट्रक) में भरकर रायपुर पहुंचाया जा रहा है।
सारंगढ़ से लेकर चंद्रपुर के बीच रोड पर सभी जगह फ्लाई एस के डस्ट के सप्लाई डंफर(ट्रक) में ओवरलोड या फिर उनके ले जाने में जो डंफर(ट्रक) में जो फ्लाई एस को ले जाया जा रहा है हालांकि यह कहा जा सकता है कि अगर सारंगढ़ से चंद्रपुर के बीच इतनी मात्रा में रोड पर जगह-जगह डस्ट गिरे हैं तो चंद्रपुर के आगे रायगढ़ तक भी यही डस्ट बीच-बीच में गिरे हुए दिखाएं देंगे।

फ्लाई एस लगातार रोड के बीचों-बीच या फिर रोड पर कहीं ना कहीं डंफर(ट्रक) से गिरते हुए जा रहा है उसका डस्ट इतना पतला है कि किसी भी गाड़ी के उस पर दौड़ा देने से वहां पर एक धूल का गुबार छा जा रहा है और प्राय: यही देखा जा रहा है कि लगातार रोड पर गाड़ियां चल रही है जिससे बाइक सवारों एवं अन्य राहगीरों को डस्ट के कारण धूल ही धूल रोड पर नजर आ रहे हैं और किसी तेज रफ्तार कार या फिर अन्य गाड़ियों के गुजरने से रोड पर इतना गहरा सफेद धूल-ही-धूल उड़ रहा है कि उस समय वहां रोड भी आगे दिखाई नहीं दे रहा है जिसके कारण लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही साथ रोड पर लगे हुए गांव में यहां पर ऐसा धूल देखने को मिल रहा है जिसके कारण लोग परेशान होने लगे हैं और देखा जाए तो यह कोई 1 दिन की समस्या नहीं है बल्कि देखा जा रहा है कि आए दिन कहीं ना कहीं पर रोड पर फ्लाई एस का डस्ट दिख ही जा रहा है लेकिन हद तब हो जाती है जब जगह-जगह पर यह डस्ट मिल जाए।
यहां पर इस प्रदूषण से बचने के लिए नाही डंफर(ट्रक) वाले इस पर कुछ करते हैं और ना ही ऊपर इसके मैनेजमेंट से कोई बात करते हैं जहां एक ओर लोगों की इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं रोड परिवहन विभाग अथवा संबंधित रोड मैनेजमेंट तथा जिला प्रशासन भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इस समस्या पर उनका सामने से आकर समाधान करने का पूरा जवाबदेही बनता है। इस पर किसी ने अभी तक ना तो किसी तरह की, किसी ने सुध ली है ना ही इस पर किसी प्रकार की उनको आपत्ति हो रही है अब देखना यह है कि इसका कोई निराकरण भी निकालेगा अथवा नहीं!! किंतु संज्ञान में यह बात आ रही है कि रोड पर चलने वाले लाखों यात्रियों या सफर करने वालों को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इस संबंध में आंख बंद करके बैठे हुए प्रशासन को आइना दिखाना जरूरी हो गया है जो लोगों की समस्याओं को देखने को तैयार ही नहीं है।
रोड परिवहन विभाग एवं संबंधित रोड मैनेजमेंट सारंगढ़ से रायगढ़ के बीच रोड इंस्ट्रक्शन को लेकर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है और ना ही करती नजर आ रही है क्योंकि लाखों लोग यहां पर रोजाना सफर करते हैं किंतु उनके जानमाल की सुरक्षा एवं उनके हित के बारे में इतने रोड टैक्स भरने के बावजूद भी किसी समस्या का निराकरण करते हुए दिखाई ना देना इस बात की ओर संकेत करता है कि संबंधित विभाग को लोगों की चिंता है भी की नहीं।

आए दिन यह देखा जा रहा है कि किस रोड पर बहुत सारे एक्सीडेंट का कारण बन रही है रोड इंस्ट्रक्शन!! एवं रोड इंस्ट्रक्शन के अभाव में रात को सफर करने वाले लोग इस पर अधिकतम धोखा खा जाते हैं क्योंकि कई जगहों की सड़कें बहुत ही पतली एवं छोटी तो है ही लेकिन रास्ते में पड़ने वाले मोड़ की भी कोई जानकारी रोड पर मेंशन नहीं की गई है जिस से लगातार रोड परिवहन में एक्सीडेंट जैसी दुर्घटनाओं का मामला सामने आता है। अब देखना यह है कि संबंधित प्रशासनिक एवं रोड मैनेजमेंट संबंधित लोग इस पर कुछ कार्यवाही करने की क्या जहमत उठाते हैं।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular