सुने मकान से बर्तनों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को रैरूमा खुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

Rairuma Khurd police arrested two accused who had stolen utensils from Sune house…..

____ आरोपियों से चोरी किया सारा सामान बरामद, भेजे गये रिमांड पर…..

धरमजयगढ़ से महेंद्र साहू कि रिपोर्ट :-

रायगढ़-धरमजयगढ़ :- पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार द्वारा मांझीपारा, रैरूमाखुर्द गांव के सुने मकान से बर्तनों की चोरी करने वाले गांव के दो आदतन चोर कार्तिक राम मांझी और प्रदीप बेहरा को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया हुआ सारे कांस के बर्तनों को बरामद किया गया और नकबजनी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है ।

Rairuma Khurd police arrested two accused who had stolen utensils from Sune house…..

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्राम रैरुमा के मांझीपारा की श्रीमति हिरमत बाई मांझी (उम्र 50 वर्ष) पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19/02/2023 को अपने घर में ताला लगाकर बेटी कि शादी करने ग्राम ऐडु, छाल गई थी । दो दिन बाद दिनांक 21/02/2023 को घर वापस आने पर देखी कि घर के अन्दर से एक बोरा धान, एक कांस की थाली, एक कांस का लोटा, एक बटकी और नकद रखे 5,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । इसकी जानकारी अगल-बगल के लोगों को दी तभी सभी ने शंका किये कि गांव का ही प्रदीप बेहरा ही छोटी-छोटी सामानों को गांव से चोरी करता है । शंका के आधार पर प्रदीप बेहरा से पूछताछ किये तब प्रदीप बेहरा गांव के कार्तिक मांझी के साथ चोरी करना स्वीकार किया । तब दिनांक 27/02/2023 को गांव मे मीटिंग किया गया तभी प्रदीप बेहरा बोला कि चोरी सामान का उतना पैसा वापस कर दूंगा कहने पर समझौता कर ली पर अब तक रूपये नहीं देने और टाल मटोल करने पर हिरमत बाई माझी रैरुमा चौकी आकर प्रदीप बेहरा व कार्तिक मांझी के विरूद्ध अपराध दर्ज करायी । रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी एसआई मान कुंवर द्वारा आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 आईपीसी का अपराध दर्ज कर अपने स्टाफ के साथ मांझीपारा रैरूमाखुर्द मे दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किये जिनके मेमोरेंडम पर चोरी किया 01 कांस का थाली, 01 कांस का लोटा, 01 कांस का बटकी बरामद कर जब्त किया गया है । आरोपी (1) कार्तिक राम मांझी पिता फिर साय मांझी उम्र 42 साल (2) प्रदीप बेहरा पिता हरिराम बेहरा 34 साल दोनों निवासी रैरूमाखुर्द मांझीपारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ के कृत्य पर नकबजनी के अपराध में दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular