बंजारी सरपंच अंजू इजारदार द्वारा किया गया स्वच्छ भारत मिशन के पैसा का गबन, ग्रामीणों ने किया सारंगढ़ कलेक्टर से शिकायत,,,,,

Swachh Bharat Mission’s money was embezzled by Banjari Sarpanch Anju Izardar, villagers complained to Sarangarh collector,,,,

____ग्राम पंचायत बंजारी के ग्रामीण लोगों से पूछताछ में यह बताया जाता है कि स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा आने वाला सारा पैसा सरपंच अंजू इजारदार द्वारा गमन कर लिया गया है,,,

___ग्राम पंचायत बंजारी में पिछले 2 वर्षों से शौचालय निर्माण हेतु गांव के बहुत सारे लोगों के नाम से सरकार द्वारा मिलने वाले शौचालय निर्माण सहायता राशि को लीगल कारवाही कर फॉर्म भर कर पैसा हरण कर लिया गया है,,,,

____सारंगढ़ से बादल सोनी की रिपोर्ट :-

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- विदित हो कि जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी के सरपंच अंजू इजारदार के द्वारा इस पंचवर्षीय काल में जितने भी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आने वाले जन हिताय शौचालय निर्माण में जितने भी कार्य हुए हैं उन सभी में फर्जीवाड़ा देखने को मिला है ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आने वाले शौचालय निर्माण में जितने भी हितग्राहियों का नाम चयनित किया गया है उनका आहरण कर सरपंच के द्वारा निकाल लिया गया है

जिसका अपना खुद का पैसा लगाया हुआ निजी शौचालय निर्माण किया गया है उनका भी उनके शौचालय के सामने में शौचालय के मालिक को खड़ा करके शौचालय निर्माण कराया गया है यह कहकर उनके नाम पर भी स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आने वाले शौचालय हितग्राहियों में नाम जोड़कर उनके नाम पर भी पैसा का आहरण किया गया है और बहुत बार इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा शिकायत भी किया जा चुका है सर्वप्रथम  इस संबंध में जिला रायगढ़ कलेक्टर को सूचनार्थ किया गया तथा इस संबंध में जांच टीम की भी गठन की गई और जांच टीम भी ग्राम बंजारी में आई एवं जांच टीम के द्वारा लिखित में पंचनामा भी किया गया किंतु शिकायत कर्ता ग्राम पंचायत बंजारी के दादूराम इजारदार पिता शिवनंद इजारदार के द्वारा पंचनामा की कॉपी भी मांगी गई किंतु जांच टीम द्वारा इधर उधर बयानबाजी करके जांच की कॉपी अथवा पंचनामा की कॉपी नहीं दी गई।

किंतु. लंबे समय तक इस संबंध में कुछ नहीं होने के  बाद में हाल ही में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. फरिहा अलम सिद्धकी के जनदर्शन में भी यही अर्जी लेकर 30 से 40 ग्रामीणों के द्वारा पहुंचा गया और स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी के शौचालय निर्माण में होने वाले फर्जीवाड़े की लिखित रूप में शिकायत किया गया किंतु अभी भी इस संबंध में जांच चल रहा है यही आश्वासन दिया जाता है।

देखना लाजिमी होगा कि इस गंभीर मामले में जनपद सी.ई.ओ. तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर के द्वारा मामले पर कार्रवाई करने की क्या जहमत उठाते हैं।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular