नगर पंचायत घरघोड़ा की दोहरी नीति-बिना अनुमति एनटीपीसी की तिलोत्तमा समिति के ब्यवसायिक आयोजन पर न नोटिस न टैक्स आखिर क्यो ?,,,,,

Double policy of Nagar Panchayat Gharghoda – Why neither notice nor tax on the business event of Tilottama Committee of NTPC without permission?,,,,,

रायगढ़-घरघोड़ा :- एनटीपीसी तिलाइपाली के तिलोत्तमा समिति के द्वारा आयोजित बसंत मेला हाई स्कूल में फरवरी को किया गया था आयोजन के नाम पर स्टॉल लगाने वालों से 2000 रुपए की वसूली की गई गई वही 50 रुपये लक्की ड्रा के रुप मे रखा गया था एनटीपीसी तिलाइपाली की तिलोत्तमा समिती के इस तरह से किये गए आर्थिक लाभ के आयोजन पर नगर पंचायत टैक्स नही वसूलना नगर पंचायत की दोहरी नीति को दर्शाता है ।

वही नगर पंचायत क्षेत्र के गरीबों के कच्चे मकानों , नल जल, के नाम पर टैक्स जमा नही कर पाने की स्थिति में नोटिस पर नोटिस जारी की जाती है ।

गाँव से नगर में साग भाजी बेचकर रोजीरोटी कमा कर जीवन यापन करने वालो पर टैक्स लगाने से पीछे नही रहती है गरीब रोजमर्रा की जीवन जीने वाले से टैक्स वसूली की जाती है , और वही सब्जी भाजी बेचने वाले नगर विकास में सहयोग के लिए टैक्स देते ही

लेकिन एनटीपीसी तिलाइपाली की तिलोत्तमा समिती से टैक्स नही लेना नगर के आमजनों में चर्चा का विषय बना हुआ है

बिना अनुमति के तिलोत्तमा समिति के आयोजन पर घरघोड़ा नगर पंचायत एनटीपीसी तिलाइपाली के रसूख के आगे नतमस्तक हो गई है जो टैक्स लेने के लिए नोटिस तक जारी करने की हिम्मत नही जुटा पा रही है या अंदर खाने का खेल कुछ और ही चल रहा है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular