A case has been registered in Sarangarh police station against the BJP leaders who staged a chakkajam in Sarangarh’s Bharat Mata Chowk,,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का आरोप था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में सारंगढ़ भारत माता चौक पर चक्का जाम 17/02/2023 किया गया था । जिसको लेकर सारंगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता अजय गोपाल, अमित तिवारी , सत्येंद्र बरगाह, मयुरेश केशरवानी, हरिनाथ खूंटे के ऊपर धारा 147-IPC,341-IPC के तहत सारंगढ़ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है।

आंदोलन से डरी कांग्रेस सरकार, हम जेल जाने को तैयार है – हरिनाथ खुंटे,,,
छत्तीसगढ़ में तानाशाही ढंग से सरकार चलाना चाहती है कांग्रेस पार्टी लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस निकम्मी सरकार को प्रत्येक मोर्चे पर विफल करने की टानी है, प्रदेश के जनता का पैसा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में लूटाने वाले भूपेश बघेल को प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को ख़राब करने नही देंगे यह कहना है भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा प्रदेशमंत्री हरिनाथ खुंटे का, जिन्होंने चक्काजाम आंदोलन पर एफ़॰आई॰आर किए जाने पर जेल तक जाने की बात कही है।
हरिनाथ खुंटे ने कहा की :- चुनावी वर्ष में कांग्रेस की सरकार सत्ता अपने हाथ से जाते देख बौखला गयी है, बस्तर के भाजपा की हत्या और अब लोकतांत्रिक तरीक़ा से आंदोलन कर रहे भाजपा नेताओ पर मामला दर्ज कर डराने का प्रयास किया जा रहा है किंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह अंदाज़ा नही है कि भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा की भूपेश बघेल से राज्य की स्थिति सम्हल नही रहा है लोकतंत्र का हत्या कर भय और आतंक का तंत्र स्थापित करना चाहते है, प्रदेश की जनता ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य में पुनः भाजपा का सरकार बनेगा।
बता दे की सारंगढ़ विधानसभा में हरिनाथ खुंटे को एक आक्रामक छवि के नेता के रूप में देखा जाता है, वे हमेशा विपक्ष पर मुखर रहे है इसलिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में हरिनाथ खुंटे ख़ासा लोकप्रिय है। ज्ञात हो कि चक्काजाम आंदोलन में भी भाजपा युवा नेता का सक्रिय भूमिका रहा है। बहरहाल प्रदेश सरकार ने भाजपा नेताओ पर मामला दर्ज तो कर लिया है किंतु भाजपा नेताओ का ऊर्जा इससे कम होता नज़र नही आ रहा है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
