52 fairy game (gambling) going on under the protection of a stop of the post in the forests of Raruma Chowki area,,,,,
रायगढ़-धर्रजयगढ़ :- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत के वनांचलो में रोज़ 52 पत्तियों के जुआ का खेल धड़ल्ले से खिलाया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार :- जहां चरखापारा क्षेत्र के गौठन, काजूबाडी, रैरूमा नदी, ससकोबा और आसपास के जंगलों में रोज़ जगह बदल बदल कर जुवे के ठेकेदार बेखौफ जुआ का कारोबार चला रहे है जहां रोज़ दर्जन भर से ज्यादा जुआरी 52 परी की महफिल सजा कर लाखों रुपये उड़ा रहे हैं वही खेल में किसी तरह की रुकावट ना आये इसके लिए ठेकेदार अपने गुर्गों को अधिकारियो की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखवा रहे हैं

बताया जा रहा है कि :- रैरूमा चौकी में लंबे समय से पदस्त है जिनके संरक्षण में जुआ का संचालन कराया जा रहा है जिसके बदले जुआ के ठेकेदार इन्हें मोटी रक़म देने से नहीं कतरा रहे हैं और बेख़ोफ़ अपना कारोबार चला रहे हैं जबकि ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के सख़्त दिशा निर्देशन पर विज़ुअल पुलिसिंग के तहत हर एक थाना, चौकी प्रभारीगण को प्रतिदिन स्वयं शहर गाँव के प्रमुख चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग कर जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है परंतु रैरूमा चौकी के एक स्टाप के द्वारा आला कमान के सख़्त निर्देशों को दरकिनार कर अपनी ही जेब गर्म करने में लगे हुए हैं बीते दिनों क्षेत्र में उच्च अधिकारियो ने मुखबिरी पर जुआ फड़ पकड़कर स्थानीय चौकी प्रभारी को रायगढ़ लाइन अटैच कर कार्यवाही की थी जिसके बाद भी जुआ पर लगाम नहीं लग सका वही नये ठेकेदार और रैरूमा चौकी के एक स्टाप के साथ साठ गाँठ कर अगले ही दिन क्षेत्र में नया जुआ फड़ का संचालन करवाने लगे है।
जहां एक तरफ़ पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी जुआ और अन्य आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने में लगे है तो वही उनके जूनियर अफ़सर आला अफसरो के निर्देशों की अनदेखी कर अपनी ही सेवा करने में लगे हुए हैं ऐसे में यहाँ पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है अब क्या आने वाले समय में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी उनके विभाग की कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही कर जुआ को फिर एक बार बंद कराने में कामयाब हो पाएंगे क्या । यह देखने वाली बात होगी।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
