Today, people protested fiercely against the state government regarding the Pradhan Mantri Awas Yojana and surrounded the MLA’s residence,,,,,
____सारंगढ़ से बादल सोनी की रिपोर्ट :-
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आम आदमी को मिलने वाले आवास के संबंध में आज बीजेपी ने मोर्चा संभालते हुए समस्त एकत्रित भीड़ एवं लोगों के साथ जनसमर्थन के सहयोग से आज विधायक आवास का घेराव किया गया जिसमें हजारों की तादाद में लोग उपस्थित थे। इन तमाम लोगों के द्वारा पहले तुर्की तालाब के पीछे वाले खाली जगह पर एकत्रित हुए गए एवं वहां टेंट वगैरा लगाकर भाजपाइयों के द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में संबोधित करते हुए कहा गया कि भूपेश बघेल सरकार ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है तब से लेकर, अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक लगा दी है जिसके संबंध में आज हम सभी विधायक आवास का घेराव करेंगे और भारी जन सैलाब को लेकर भाजपाई इनको मेन रोड से होते हुए भारत माता चौक से सीधे घूमते हुए रास्ते में से कन्या शाला के सामने जो विधायक आवास है वहां पर भीड़ को लाया गया ।

भीड़ इतना उग्र था कि इतने भारी जन सैलाब को देखते हुए पुलिस के भी पसीने छूट गए। बता दें कि पुलिस ने विधायक आवास की घेराबंदी के लिए डबल बैरिकेड के इंतजाम किए थे और पुलिस वालों ने भी डटकर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के चाक-चौबंद के साथ तैनात रहे एवं भीड़ को देखकर लग रहा था कि भीड़ पुलिस को भी पीछे छोड़ देगी और हुआ भी यही।
इतनी भारी जन सैलाब के बीच पुलिस के 25 से लेकर 30 तक की संख्या में पुलिस बल कमजोर नजर आई। भारी जनसैलाब को रोकते रोकते पुलिस बल भी असहाय नजर आने लगे एवं भीड़ बेरिकेट को तोड़ते हुए विधायक आवास तक पहुंची और वहां जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए गए। इसमें (कांग्रेस और बीजेपी ) के कार्यकर्ताओं में जमकर हंगामा और मारपीट के साथ नारेबाजी विधायक आवास के सामने में ही हुई जिसे पुलिस बल भी रोक नहीं पाई लोगों की भीड़ की जनसैलाब इतनी बड़ी थी कि भीड़ ने एक तरफ से वेरीकेट को तोड़ते हुए दूसरे और की भी बैरीकेट को तोड़कर आगे निकली।
बता दें कि इसमें सारंगढ़ कांग्रेश के तरफ से बयान आया है कि भाजपाई प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुद्दा-विहीन मुद्दे के संबंध में इतने भारी जन सैलाब को इकट्ठा किया गया एवं इनको बर्गलाते हुए यात्रा निकाली गई जिसका कोई अर्थ नहीं है।
वही मारपीट और मुद्दे को लेकर भाजपाई भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर या कह रहे थे कि जहां तक हो सके लड़ाई झगड़े की तो यह लड़ाई झगड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है जिसमें लाठी-डंडे गीत पत्थर चलाए गए हैं एवं मारपीट करने वाले लोगों को ढूंढ कर उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज भी कराई जाएगी।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
