बरमकेला के बेंगची में सतनारायण पाला का हुआ भव्य आयोजन,,,

Grand event of Satnarayan Pala at Bengchi in Barmakela,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय से 4 किमी. दूर ग्राम बेंगची के मांझाखोल में गायत्री- हरिशंकर माली को पुत्र अनिरुद्ध माली प्राप्ति के उपलक्ष्य में लक्ष्मी पटेल के द्वारा सत्य नारायण पाला नाच पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें भगवान सत्य नारायण के सोलह पाला के तीसरे नंबर का पाला मर्दगादी जन्म पाला का मंचन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम कंठीपाली के कलाकार पाला श्रीगाहक बबलू होता, बाहक जगन्नाथ भोय, पालिया रंजीत भोय, निरंजन सिदार, बसु सिदार व बनवास प्रधान ने अपनी सुन्दर कलाकारी के द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शंजू पाणीग्राही मुंगलीपाली कुल पुरोहित, गोपाल पटेल, श्रीमती वेदमती पटेल, लक्ष्मी पटेल, हेमेन्द्र पटेल, गायत्री माली, प्रकाश पटेल, मनबोध पटेल, चक्रधर पटेल, गुपत पटेल सहित गांव एवं आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन व दर्शक बंधु उपस्थित थे।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular