शराबबंदी को लेकर समूह की महिलाओं से चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द ने की पहल, ग्राम तराईमार में पुलिस ने लगाया चौपाल,,,,

Outpost in-charge Rairumakhurd took the initiative with the women of the group regarding prohibition, the police set up a chaupal in village Taraimar,,,,

____धरमजयगढ़ से महेंद्र साहू कि रिपोर्ट :-

रायगढ़-धरमजयगढ़ :- सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस के कार्यों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने तथा आमजन के शिकायतों का त्वरित रूप से निराकरण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर थानाक्षेत्र में “पुलिस चौपाल” लगाया जा रहा है । इसी क्रम में आज चौकी प्रभारी रैरूमा उपनिरीक्षक मान कुंवर द्वारा थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम तराईमार की महिलाओं के साथ चौपाल में बैठक किया गया ।

चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र में शराबबंदी व नशा मुक्ति में महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया गया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक कर साइबर क्राइम व महिला संबंधी विविध अपराधों की जानकारी दिया गया । महिला पुलिस अधिकारी से प्रेरित होकर समूह की महिलाओं द्वारा क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी कराने पुलिस की हर संभव मदद करना बताई । चौकी प्रभारी ने अपना तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का संपर्क नंबर महिलाओं के साथ साझा कर शराब व अन्य प्रकार की अवैधानिक घटनाओं की सूचनाएं देने कहा गया और उन्हें विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी हर शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है । चौपाल में चौकी प्रभारी के साथ महिला आरक्षक प्रियंका मिंज, आरक्षक राजेन्द्र राठिया, कमलेश केरकेट्टा में मौजूद थे ।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular