भाजयूमो अध्यक्ष की नाराजगी क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में मायुषि,,,,

Displeasure of the BJYM president, despair among the youth workers of the area,,,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- पिछले कुछ दिनों से सोसल मीडिया में लगातार अपना दर्द बयाँ कर रहे भाजयूमो भेड़वन गुड़ेली मण्डल के अध्यक्ष पुरंदर जीतू जोल्हे की नाराजगी से भाजपा युवा मोर्चा के भी कार्यकर्ताओं में तकलीफ का माहौल बना दिया है।बता दे कि जितू जोल्हे कई सालों से पार्टी को लगातार अपना बहुमूल्य समय दे रहे थे। और विपक्ष की भूमिका को बखूबी निभाते आ रहे थे।

भाजयूमो भेड़वन गुड़ेली मण्डल के अध्यक्ष पुरंदर जीतू जोल्हे

हमेशा लोगो के हित और पार्टी हित मे काम करने वाले युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने शक्रिय रूप से काम किया है। जो कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से हताहत होकर अपनी पद मुक्ति की घोषणा भी कर रहे है। अभी 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव है,जिसमे कांग्रेस को एक तरफ टक्कर देकर फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराना है , तो दूसरी तरफ ऐसे नाराजगी से पार्टी को नुकसान भी पहुंच सकती है। जितू जोल्हे ऐसे क्षेत्र के कार्यकर्ता है जहाँ बहुजन समाज पार्टी के तादाद बहुत ज्यादा है। उसमे कड़ी संघर्ष करते हुए सक्रिय कार्यकर्ता की टीम बना कर विपक्ष में डट कर खड़े रहने वाले अध्यक्ष की नाराजगी से कार्यकर्तओं में भी नाखुशी नजर आ रही है। इस विषय को लेकर उनसे चर्चा में उनके द्वारा बताया गया कि :-–

भारतीय जनता पार्टी मेरी शान है-“जितू जोल्हे” :-
भारतीय जनता पार्टी और पार्टी की विचारधारा हमेशा से मुझमे एक अलग सी ऊर्जा का प्रवाह करता आया है।मैं एक छोटा सा आम नागरिक था मगर पार्टी ने ही समाज मे पहचान नाम दिलाई।जिसके वजह से मैं लोगो के हित का आवाज उठा पाया उनकी आवाज बन कर लोगो को उनकी समस्या से निजात दिला पाया। पुरंधर जीतू जोल्हे ने कहा मैं पार्टी का सदैव ऋणी रहूँगा।

आखिरकार जीतू जोल्हे ने कहा कि :- कारण बस मैं अब कार्यकर्ता बन कर ही पार्टी का काम करना चाहता हूँ।पहले भी किया और आगे भी निस्वार्थ भाव से कार्य करता रहूँगा।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular