Jai Bengchi Path Cricket Competition ends, 40 teams participated,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्तिथ ग्राम पंचायत बेंगची में प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी जय बेंगची पाठ क्रिकेट क्लब बेंगची के द्वारा ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आसपास एवं दूर दराज से 40 टीमों ने आकर बेंगची स्टेडियम में अपना जौहर दिखाया, फाइनल मैच बीसीसी बेंगची व बॉयस इलेवन बरमकेला के मध्य खेला गया जिसमें बरमकेला ने बेंगची को पछाड़ते हुए आसानी से अपना जीत दर्ज कर लिया, इस तरह वर्ष 2023 मैच के विजेता बरमकेला रहा।

इस कार्यक्रम से ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार दुलार साहू सरपंच ग्राम पंचायत बेंगची के द्वारा दिया गया, द्वितीय पुरस्कार 9 हजार नित्यानंद पटेल स्व. कालिया गुरूजी के स्मृति में उनके पुत्र विवेक पटेल द्वारा दिया गया वहीं तृतीय पुरस्कार 33 सौ रुपए स्व. ज्ञानेंद्र पटेल कि स्मृति में उनके पुत्र अमित पटेल के द्वारा दिया गया। जिसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम पुरस्कार का ट्राफी टेकलाल साहू के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार का ट्राफी कुमार चौहान के द्वारा और तृतीय पुरस्कार का ट्राफी धनीराम साहू के द्वारा दिया गया।

इस मैच के आयोजन को सफल बनाने मुख्य रूप से धर्मेन्द्र चौहान सदस्य कृषि उपज मंडी बरमकेला का अहम योगदान रहा, जिसमें आयोजन समिति के मुकुंद चौहान उपाध्यक्ष, आशीष चौहान कप्तान, विनायक पटेल, मुकेश चौहान, पदुम मांझवार दिलीप निषाद का भी बराबर भागीदारी रहा, इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य, दुलार साहू सरपंच ग्राम पंचायत बेंगची, नीता विवेक पटेल उप सरपंच, अरविन्द पटेल, वैद्यनाथ पटेल, सत्या निषाद, विनायक पटेल जिला महासचिव NSUI, मुकेश चौहान, सुनील पटेल, महेन्द्र बरेठ, गिरधारी बरेठ, टेकलाल साहू, धनीराम साहू, प्रताप चौहान, निर्मल यादव, राकेश यादव, हेमंत पटेल, अनूप पटेल, आशीष चौहान, लक्ष्मी प्रसाद सारथी, राहुल चौहान एवं गांव व आसपास के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
