Free Operation of Congenital Heart Disease from “Chirayu”
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- गम्भीर जन्मजात हॄदय रोग से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क जांच के साथ इलाज तक का जिम्मा राज्य में संचालित समस्त चिरायु टीम के द्वारा बड़े ही लगन , धैर्यता व ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भी कुल सात चिरायु टीम संचालित है जहाँ हर रोज स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम हो रहा है। ऐसे ही सामु0स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ के समर्पित चिरायु टीम के डॉ0 प्रभा सारथी, डॉ0 नम्रता मिंज के द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान 1वर्षीय बच्ची धनी मनहर/ प्रेमशंकर को जन्मजात हॄदय रोग से ग्रसित पाया। जिसे तत्काल उच्चस्तरीय जांच व इलाज हेतु रायपुर किया गया।

जिला कलेक्टर डॉ0 फरिहा आलम के निर्देशन व संवेदनशील मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 निराला सर के कुशल मार्गदर्शन में
परिजनों को स्थिति से अवगत कराने पर अपनी सूझबूझ से तैयार हुए तदोपरांत अपने बच्चे के साथ एस0एम0सी0 अस्पताल रायपुर इलाज हेतु गए।
जहां समस्त प्रकार के जांच के बाद सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। पहले से अब बेहतर अनुभव कर रही है अब इनका वजन व विकास भी पहले से अच्छा होगा। इस प्रकार का गम्भीर बीमारी के इलाज में लाखों रुपए लगते हैं लेकिन चिरायु योजना के तहत यह पूरी तरह से निःशुल्क किया गया।
अगर इसका जांच या चिन्हांकन टीम द्वारा समय पर नही होता तो दिन ब दिन स्वास्थ्य स्तर कम होता जाता मगर चिरायु टीम सक्रियता व सुझबुझ से इस बेटी को नया जीवन मिल पाया है।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सिदार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक इजारदार, जिला नोडल अधिकारी डॉ0 प्रभुदयाल खरे के मार्गदर्शन में चिरायु योजना का क्रियान्वयन अव्वल है।
चिरायु कार्यक्रम में भेडवन के सेक्टर डॉक्टर सी0के0पटेल, डॉ0 के0एस0 पटेल, सारंगढ चिरायु टीम के डॉ0 बद्री विशाल, डॉ0 बबीता, फार्मा0 हिंगलेश्वरी, योगेश , ए0एन0एम0 मोंगरा कंवर का योगदान रहा है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
