Sister Ku. Mayawati’s birthday was celebrated with great joy in Tundra, Nagar Panchayat of Bilaigarh Assembly,,,,,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनाँक 15/01/2023 को बहन कुमारी मायावती (पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा) का 67वा जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस (People’s welfare day) के रूप में बिलाईगढ़ विधानसभा के नगर पंचायत टुण्डरा में भारी हर्ष उल्लास के साथ बर्थडे केक काटकर व बुजुर्गों व महिलाओं आदि सभी को साल-कम्बल, साड़ी-बर्तन-मिठाई आदि वितरण करके मनाया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि श्याम टण्डन (बसपा प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़) रहे,जिसकी अध्यक्षता प्रवीण सिंह मल्होत्रा (जिला अध्यक्ष बसपा सारंगढ बिलाईगढ़)ने किया, कार्यक्रम का संचालन जीवराज प्रकाश रात्रे (जिला प्रभारी बसपा सारंगढ़-बिलाईगढ़) ने किया साथ ही साथ कई कार्यकर्ताओं व गायकों ने बहन के जन्मदिन को खास बनाने के लिये अपने विशेष रचनाओं को गाकर बहन को जन्मदिन का शुभकामनाएं दिए व उनके दीर्घायु होने की कामना भी किये, कार्यक्रम में जिले के सभी बसपा पदाधिकारी, विधानसभा के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहें कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलाईगढ़ विधानसभा के सभी सेक्टर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से व्यवस्थापक के भूमिका में रहकर कार्यक्रम में उपस्थित भारी जनसमुदाय का विशेष ख्याल रखें हुये थे जनकल्याणकारी दिवस को सफल बनाने के लिये हम सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हैं।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
