बुद्ध विहार कोसीर में मनाया गया संत शिरोमणि रविदास महाराज जी का 635वी जन्मजयंती,,,,,

635th birth anniversary of Saint Shiromani Ravidas Maharaj Ji celebrated in Buddha Vihar Kosir ,,,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़-कोसीर :- दिनाँक 05/02/2023 को बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ के तत्वाधान में बौद्धिक कार्यक्रम के रूप में बुद्ध विहार कोसीर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज जी का 635वी जन्मजयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य मार्गदर्शक के रूप में भदन्त करुणाकर महाथेरो (दिल्ली) एवं मुख्य अतिथि के रूप में दाऊराम रत्नाकर साहब (पूर्व विधायक पामगढ़ व प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़) शामिल रहें।।

विशिष्ट अतिथियों में भंते बुद्धघोष बोधि (अध्यक्ष बीएस4 व जिला प्रभारी रायपुर बसपा), जीवराज प्रकाश रात्रे (जिला प्रभारी सारंगढ़-बिलाईगढ़), प्रवीण सिंह मल्होत्रा (जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ बसपा), रामसूरत भारद्वाज (जिला महासचिव), एड.रमेश अनन्त (जिला कोषाध्यक्ष),एड. सुमन तांदुलाने (जिला संयोजक बीवीएफ), शिवचरण चक्रवर्ती (जिला कमेटी सदस्य), गोकुल भारद्वाज (वि.प्रभारी सारंगढ़), एड. नारायण रत्नाकर (विधानसभा प्रभारी सारंगढ़ बसपा), रामकुमार किरण (विधानसभा प्रभारी बिलाईगढ़ बसपा), नवधाराम अनंत (वि. महासचिव सारंगढ़), जगदीश पटेल (विधानसभा अध्यक्ष बिलाईगढ़ बसपा), कमलकिशोर कोशले (वि. कोषाध्यक्ष सारंगढ़), लता लक्ष्मे (पूर्व वि.अध्यक्ष सारंगढ़ बसपा), उपासिका कमलेश प्रसाद (दिल्ली), देवनारायण वर्मा (अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद सारंगढ़), संतोष भारद्वाज (जनपद सदस्य सारंगढ़), भंते आनंद (स्टाम्प वेंडर सारंगढ़), चंपा सारस्वत ( स.वि.प.सारंगढ़), प्रभा जोल्हे (सेक्टर प्रभारी हिर्री) आदि रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल जांगड़े विधानसभा अध्यक्ष बसपा सारंगढ़ ने किया।। कार्यक्रम में बामसेफ शैडों के बुद्धिजीवीगण, बसपा के सक्रिय पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण, सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिलाओं व प्यारे बच्चों की उपस्थिति थी।

प्रमुख वक्ताओं ने सद्गुरु रविदास जी के जीवन चरित्र को उनके दोहे के आधार पर प्रकाश डाले तथा उनके मानवतावादी विचारधारा पर चलने का बहुजन समाज को अनुरोध किया साथ ही साथ बहुजन समाज की समस्याओं को खत्म करने के लिये शासक बनने पर जोर देते हुए बहुजन समाज पार्टी को आगे बढ़ाने की अपील भी किये एवं आगामी विधानसभा चुनाव में सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बसपा के प्रत्याशीयों को विजयी बनाकर विधायक बनाने की पुरजोर तरीके से आव्हान भी किये कार्यक्रम के अंत मे बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा ने पूज्य भिक्खु संघ व समस्त पार्टी पदाधिकारियों, अधिवक्ता साथियों व कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के जन्मजयंती पर बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किये तथा उन्होंने भी बहुजन महापुरुषों के सपनो को साकार करने के लिये उपस्थित जनसमूह से अपील किये की यदि संत रविदास महाराज जी के बेगमपुरा राज की कल्पना ऐसा चाहू राज मैं जहां मिलै सबन को अन्न, छोटन बड़न सब सम बसै, रविदास रहै प्रसन्न। को हकीकत में बदलना है तो हमें बहुजन समाज पार्टी के हाथ इस देश की शासन-सत्ता सौंपना होगा।।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular