Kosir (Sarangarh) police got a big success in catching the absconding accused of the murder.
___हत्या का मुख्य फरार आरोपी पिस्टल के साथ पुलिस की गिरफ्त में…
___गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग की कोशिश हुई विफल….
____एक पिस्टल समेत आठ राउंड (9mm) जिंदा कारतूस बरामद…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- पुलिस अधीक्षक राजेश कूकरेजा एवं एएसपी महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन पर व डीएसपी मनीष कुंवर के कुशल नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम को कोसीर के पूर्व के हत्याकांड के फरार आरोपियों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है! जिसमें आरोपी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के ऊपर पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया और हथियार समेत गिरफ्तार कर ली है!

सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक राजेश कूकरेजा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्याकांड से जुड़े फरार मुख्य आरोपी का पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था एवं मुखबिरों से सतत सम्पर्क करते हुए सघन सर्चिंग प्रारंभ किया और विगत जून दो हजार बाईस को पुराने विवाद को लेकर प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी कोसीर के सेलून आया और वहां गांव के बंटी व मृतक बीरूदास महंत से झगडा करने लगा व अपने साथियों को भी इन दोनों को मारने के लिए फोन करके बुलाया तब बंटी रक्शा की ओर भागने लगा तब आरोपी वैगनआर में इन्हें दौडने लगा और बालपुर के पास बीरूदास के उपर वैगनआर को चढा दिया।

जिससे बीरूदास बालपुर के पास ही मौत हो गई इस घटनाक्रम में मुख्य आरोपी का साथ अन्य छह विधि से संघर्षरत बालकों ने दिया तथा सभी अब तक फरार थे पर पुलिस टीम ने आज मुख्य आरोपी प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी जो कि लोडेड रिवाल्वर रखा था को बड़ी मशक्कत के बाद सिंघनपुर में उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस के उपर भी बंदूक तान दिया था जिसे पुलिस ने विफल कर दिया आरोपी के उपर 353,25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया वहीं मामले में आज तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चूकी है व अन्य चार फरार हैं।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में कोसिर थाने के सउनि. शिवनाथ टंडन, सउनि. नंदराम साहू , आरक्षक रामगोपाल यादव, आरक्षक सुरेश बर्मन, आरक्षक धनंजय खांडेकर, आरक्षक जीतराम लहरें, आरक्षक आनंद निराला, आरक्षक मुनीराम अनंत , महिला आरक्षक पुष्पा नारंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है!!
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
