जनपद पंचायत सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों में बहा रहे इंजीनियर विकास की गंगा,,,,,

The Ganga of engineer development is flowing in all the gram panchayats under District Panchayat Sarangarh,,,,,

___इंजीनियर विजय मिरी के कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है,,, इंजीनियर के कार्य काबिले तारीफ,,

____भूपेश सरकार की सपनों को साकार करता जनपद पंचायत सारंगढ़,,,,,

____दो गांव को जोड़ने वाले सी सी रोड निर्माण में लापरवाही इंजीनियर की,सरपंच को भ्रष्टाचार करने का दिया मौका,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर में स्थित ग्राम पंचायत खुडूंभाठा में 3 दिवस पहले 5 लाख की लागत से बने सड़क पूर्णतः स्तरहीन बनाया गया है।

आखिर क्यो नही लगाया नागरिक सूचना पटल बोर्ड :-

शासन प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी स्वीकृत कार्य को प्रारंभ करने के पहले वहां पर जारी कार्यादेश का स्पष्ट उल्लेख करते हुये बोर्ड लगाये,तो फिर सीसी रोड कार्य निर्माण के अंतर्गत नागरिक सूचना पटल क्यों नहीं लगाया गया। कार्य प्रारंभ करने का दिनांक व उसकी पूर्णता का दिनांक व स्वीकृत लागत राषि का उल्लेख करते हुये बोर्ड क्यो नही लगाया गया ताकि मनमर्जी पूर्ण कार्य का विरोध न किया जा सके।

जनता के पैसे का हो रहा दुरुपयोग :-

सभी को भलीभांति ज्ञात है कि आजकल पढ़ लिख कर अधिकारी कर्मचारी जनता सेवा नहीं बल्कि अपनी ही सेवा करने मे लगे हुए हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारी सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे रहते हैं।

जनपदीय सूत्रों से मिली जानकारी,,चल रहा कमीशन का खेल :-

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सारंगढ़ में चल रहा 25% का खेल हर अधिकारी कर्मचारी ले रहा कार्य के एवज में प्रतिशत पर प्रतिशत।

हर कार्य के एवज में देना पड़ता है जन पंचायत प्रतिनिधियों को प्रतिशत :-

पंचायत में हो रहे हर कार्यों के एवज में देना पड़ता है पंचायत प्रतिनिधियों को प्रतिशत, इसी पर आधारित खेल जिस पर पंचायत के पास बचता है सिर्फ 40% जिस पर कार्य होता है स्तर हीन जिसमें सिर्फ और सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों का दोष है जो कि सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार है।

अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी वेतन पर खुश नहीं लेना पड़ता है कमीशन :-

विश्वसनीय सूत्र एवं जानकारों की सूचना पर यह कहना गलत नहीं होगा कि जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी अपने वेतनमान से खुश ना रह कर जनता के पैसे का दुरुपयोग कर अपनी जेबे भरने में लगे रहते हैं अगर देखा जाए तो ग्राम पंचायतों में हो रही सभी कार्य भ्रष्टाचार लिप्त हैं।

पंचायतों में हो रहा स्तरहीन कार्य कर्मचारी जिम्मेदार या जनप्रतिनिधि जिम्मेदार:-

अगर बात करें जनपद पंचायत सारंगढ़ की तो पंचायतों में हो रहा कोई भी कार्य मापदंड के आधार पर नहीं होता, यहां पर बन रहे सीसी रोड मापदंड के आधार पर नहीं होते, गौठानों के कार्य आधे अधूरे होते हैं, किसी पंचायत में पानी की कमी है तो किसी पंचायत में नाली की कमी है, कहीं मृत व्यक्ति के नाम पर मास्टर रोल जारी किए जाते हैं, तो कहीं मृत व्यक्ति के नाम पर राशन कार्ड जारी होते हैं, मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार, पेंशन के नाम पर भ्रष्टाचार सूत्रों की जानकारी पर अगर विश्वास किया जाए तो भ्रष्टाचार का उदाहरण बन चुका है सारंगढ़ जनपद पंचायत।

पैसे की लालच में आकर अधिकारी कर्मचारी जानबूझकर कर रहे कार्य में लापरवाही :-

अधिकारी एवं कर्मचारी जनता सेवा को भूल कर पैसे कमाने में लगे हुए हैं, कर्मचारियों में इतना लालच बढ़ गया है की वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और इसी कार्य को अंजाम देते हुए यह कर्मचारी पंचायत में हो रहे इस तरह इन कार्यों को नजरअंदाज करते हुए अपनी जेबों को रुपयों से भरने लगे हैं।

फाइल फोटो

आइए नजर डालते हैं ग्राम पंचायत खुड़ुभांठा में हुए सीसी रोड कार्य निर्माण पर :-

ग्राम पंचायत खुडूभांठा स्कूल पारा बोधराम घर से आश्रित ग्राम बरतुंगा की ओर बने नवनिर्माण सी सी रोड़ को एक बरसात का इंतिजार है,ग्राम पंचायत खुडूभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा जाने का मात्र एक ही रास्ता हैं। जहां बरसात के दिनों में आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। दो पहिया चार पहिया वाहनों की बात छोड़िए, पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है, उसी मार्ग पर बिना बेस के सी सी रोड निर्माण किया गया है। आपको बता दें बिना बेस व पीसीसी के सड़क निर्माण में इंजीनियर विजय मिरी का काफी भूमिका रही है,जब बोधराम घर से बरतुंगा की ओर सी सी रोड निर्माण किया जा रहा था वहीं इंजीनियर विजय मिरी द्वारा कार्य स्थल पर मौजूद रह कर बिना बेस व पीसीसी के सी सी रोड बनवाया गया है,जब मीडिया टीम द्वारा पूछे जाने पर इंजीनियर विजय मिरी द्वारा कहा गया कि कोई भी कार्य मे थोड़ा बहुत गलती रहती है जिसको नजर अंदाज किया जाना चाहिए। ऐसे भ्रष्टाचार से लिप्त इंजीनियर के कार्य के प्रति जाँच उचित नजर आती है।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular