In order to provide strong vigilance and security to the women, Barmakela police station in-charge has set up Janchoupal,,,
सारंगढ़-बरमकेला:- शासन प्रशासन के दिशानिर्दशों के अनुरूप आज बरमकेला थाना प्रभारी अमृत भार्गव एवं टीम द्वारा आज ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के बीच बस्ती में महिला सुरक्षा पर अभिव्यक्ति एप की प्रचार प्रसार हेतू जागरूकता व जनचौपाल शिविर आयोजित किया गया

जिसके तहत मोबाइल फोन पर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवा कर किसी भी रूप में घटित आपराधिक मामले अपने आस पास हो रही घटनाक्रम को ऑनलाइन शिकायत कर कुछ ही समय में त्वरित कार्रवाई की जानें की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के महिलाओं समेत काफी संख्या में स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने शामिल होकर थाना प्रभारी के माध्यम से अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कर महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के सरपंच प्रतिनिधि एवं कृषि उपज मंडी बरमकेला उपाध्यक्ष रामगोपाल पटेल, लोक शक्ति हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य तेजेश्वार पटेल (संजू गुरुजी), भीमसेन मिरि, जयराम पटेल, टीकाराम सहीस(पत्रकार) एवं ग्राम पंचायत के महिला स्व सहायता समूह के सभी सदस्य मौजूद थे।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
