संविधान की प्रस्तावना पढ़कर बसपा सारंगढ़ इकाई ने पार्टी कार्यालय में मनाया 73वां संविधान दिवस भारतीय संविधान पालन करने व करवाने का लिया संकल्प,,,,,

After reading the preamble of the constitution, BSP Sarangarh unit celebrated the 73rd Constitution Day in the party office, resolved to follow and get the Indian constitution done,,,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- दिनाँक 26 नवंबर 2022 को 73वां भारतीय संविधान दिवस बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम रखकर मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम भारत भूमि में जन्में सभी मानवतावादी विचारधारा के संतों गुरुओं महापुरुषों को नमन करते हुये भारतीय संविधान के जनक विश्वरत्न बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर जी के तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर उन्हें माल्यर्पण व पुष्प अर्पित करके उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया गया

ततपश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हमारे भारत के सर्वश्रेष्ठ संविधान के उद्देशिका(प्रस्तावना) का सामूहिक रूप से वाचन कर संविधान पालन करने व करवाने की शपथ लिया गया, उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान व अन्य सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक विषयों पर अपना अपना विचार रखें जिसमें जिलाध्यक्ष ने बसपा सदस्यता अभियान के तहत बूथ बूथ जाकर कूपन काटकर सदस्य बनाने को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश बसपा के जिम्मेदार निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दिये आज के कार्यक्रम में बसपा के प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह मल्होत्रा जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़, रामसूरत भारद्वाज जिला महासचिव,शिवचरण चक्रवर्ती जिला कार्यकारिणी सदस्य, गोकुल भारद्वाज विधानसभा प्रभारी, कन्हैया जांगड़े विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़, रामाधार कुर्रे विधानसभा संरक्षक, संतलाल जांगड़े नगर अध्यक्ष सारंगढ़, संतराम निराला ब्लॉक संयोजक सारंगढ़, सीताराम निराला विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य, रामगोपाल बंजारे से.अध्यक्ष, कुलमणी वारे से.अध्यक्ष, आनंद बघेल से.अध्यक्ष, जीवन भारद्वाज से.अध्यक्ष, कमलराज अम्बेडकर से.प्रभारी, शोभाराम भारद्वाज वरिष्ठ कार्यकर्ता, खेमराज वारे मिशनरी गायक, अरुण भारती, उमरेश निराला आदि युवा बसपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। आप सभी को पुनः संविधान दिवस की बधाई हो..💐🎂

ThanksDrAmbedkar 🇮🇳🇪🇺☸️🇮🇳🇪🇺☸️👌🙏🐘💐

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular