सारंगढ़ विधायक मुर्दाबाद,भूपेश बघेल मुर्दाबाद, बिलाईगढ़ विधायक मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा संपूर्ण सारंगढ़ बीएसपी की ओर से पढ़ें पूरी खबर,,,,,,

Down with Sarangarh MLA, down with Bhupesh Baghel, down with Bilaigarh MLA, down with Congress government, entire Sarangarh echoed with the slogans, read full news from BSP,,,,,,


सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के साथ साथ संपूर्ण प्रदेश भर में कांग्रेस सरकार की सभी जगहों में मुर्दाबाद की गूंज सुनाई दे रही है, इसी के मद्देनजर नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में दिनांक 30 नवंबर 2022 संपूर्ण सारंगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस सरकार की भेदभाव को लेकर हो रही सारंगढ़ विधायक ,बिलाईगढ़ विधायक ,समेत संपूर्ण कांग्रेस का मुर्दाबाद रैली जानते हैं आखिर माजरा क्या है पढ़ें पूरी खबर की किस प्रकार नाकाम हो रही कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में:-

भारत का संविधान लागू होने के पश्चात से ही अविभाजित मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति का आरक्षण सदैव 16% ही रहा है, जिसे छत्तीसगढ बनने के बाद 4% कम कर दिया फिर उसमें 1% बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया जो कि उचित नहीं है।


आरक्षण मिलने के बावजूद भी उसका पालन करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है, बल्कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। ऐसे फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी पाये फर्जी लोगों की पहचान करके उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।


बहुजन समाज पार्टी का शुरु से ही यह मानना है कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी अर्थात् जिस समाज की जितनी जनसंख्या है उसको शिक्षा, सत्ता, संपत्ति और शासन-प्रशासन में उतनी भागीदारी मिलनी चाहिए।


परंतु छत्तीसगढ सरकार ने शुरु से ही भारतीय संविधान की इस पवित्र सोच का खुला उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जाति,जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के साथ भेदभाव करने का काम किया है।


दिनांक 24-11-2022 को छत्तीसगढ सरकार की केबिनेट ने ST, SC, OBC और EWS को  क्रमश: 32,13,27 और 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया है, जो कि कुल 76% हो रहा है। जबकि 76 की जगह 79% आरक्षण होने से भी सरकार को कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता।


छत्तीसगढ सरकार की इस आरक्षण नीति को देखने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार राज्य के अनुसूचित जातियों के प्रति घृणित मानसिकता रखती है, और इस तरह भेदभाव पूर्ण फैसला लेकर राज्य के SC,ST,OBC को ही आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है।

continue :- नया राज्य गठन से लेकर अभी तक छत्तीसगढ़ में जिस – जिस पार्टी की सरकार रही है सभी सरकारों ने बहुजन समाज के लोगों के साथ लड़ाने का ही काम किया है.. कभी एससी के आरक्षण को काटा जाता है तो कभी एसटी के आरक्षण को काटा जाता है तो कभी ओबीसी के आरक्षण को काटा जाता है…और बहुजन समाज में जहर घोलने का काम करते रहे हैं !

अब जब छ ग प्रदेश सरकार न्यायालय आदेश के 50%  बेरीकेट्स तोड़ते हुए आरक्षण का निर्धारण इस प्रकार कर रहे हैं एसटी – 35%, ओबीसी – 27%, एससी – 13%, ews – 4% अर्थात कुल मिलाकर 76% आरक्षण हो रहा है…जबकि प्रारंभ से अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छ ग राज्य गठन होने तक एससी को 16% आरक्षण मिलता रहा है…एससी के लोग मांग कर रहे हैं तो फिर जो 76% आरक्षण को बढ़ाकर 79% करने में क्या परेशानी हो रही है प्रदेश सरकार को…एससी को उसका वाजिब हक 16% आरक्षण नहीं देने का मतलब है कि प्रदेश सरकार छ ग के अनुसूचित जातियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है..या फिर जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त नजर आ रही है !

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बहुजन समाज पार्टी छ ग ने प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में आज दिनांक 30/11/2022 को महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम सभी जिलों के कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा

इसी तारतम्य में :- दिनाँक 30/11/2022 को बहुजन समाज पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ इकाई के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जातियों के 16% आरक्षण को यथावत रखने हेतु

महामहिम राष्ट्रपति महोदया व राज्यपाल महोदया के नाम जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पहले गुरुघासीदास पुष्पवाटिका में सभा किया जिसमें सभी वक्ताओं ने जमकर आरक्षण विरोधी जन विरोधी केन्द्र की भाजपा सरकार व राज्य की कांग्रेस सरकार को लताड़ते हुये उन्हें चेतावनी दिया गया

कि आरक्षित वर्ग के लोगों को आपस न लडवाये बल्कि उन्हें उनके जनसंख्या के अनुपात प्रतिनिधित्व दे नही तो बसपा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी फिर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारत माता चौक पर सांकेतिक चक्का जाम करते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया पैदल रैली निकाल कर शहर में कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जातियों का आरक्षण 16% लागू करो, चुनावी वादा पूरा करो वरना कुर्सी खाली करो, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी कहते हुए नारेबाजी करते हुये कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपे।।

जिसमें बसपा के प्रमुख रूप से सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह मल्होत्रा, जिला प्रभारी जीवराज रात्रे, जिला प्रभारी गिरधर सिदार, जिला महासचिव रामसूरत भारद्वाज, जिला सचिव संतोष देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष एड. रमेश अनंत, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवचरण चक्रवर्ती, जिला बीवीएफ संयोजक एड. सुमन तांदुलाने, वरिष्ठ बसपा नेताओं में भूपराम लहरे, पूर्व जिलापंचायत सभापति दयाराम खुराना, रामलाल वारे सर, विधानसभा संरक्षक रामाधार कुर्रे, विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़ कन्हैया जांगड़े, विधानसभा प्रभारी सारंगढ़ एड. नारायण रत्नाकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सारंगढ़ लता लक्ष्मे, बीवीएफ संयोजक सारंगढ़ नरेन्द्र चौरगे, विधानसभा प्रभारी बिलाईगढ़ रामकुमार किरण, बीडीसी संतोष भारद्वाज, बीडीसी दुलरवा खटकर, सेक्टर अध्यक्ष कुलमणी वारे, आनंद बघेल, रामदास कुर्रे, कमलराज अम्बेडकर, विधानसभा संयोजक रामरती भारद्वाज, ब्लॉक संयोजक संतराम निराला, बरमकेला ब्लॉक प्रभारी योगेंद्र रात्रे, जनकराम सारथी, एड. चंद्रशेखर जाटवर, एड. एफ.आर. निराला, रामकुमार सोनी, हरिशंकर रात्रे, नरेश भारती,विनोद कुर्रे, जगजीवन मनहर, छात्र नेता प्रशांत टण्डन, उपम कुर्रे, बलिराम कुर्रे, साधुदास सतनामी, जनु दिव्य, सत्तुकी कुर्रे, शशि जांगड़े, प्रभा जोल्हे, चंद्रिका लहरे, फिरत खटकर आदि हजारों बसपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें। #जयभीम #जयभारत

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular