Students from South Africa and Zimbabwe came to celebrate Diwali festival in Gobarsingha, Gram Panchayat under Barmakela block of Bilaigarh district of Sarangarh.,,,
टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
बरमकेला :- प्रकाशमय दीपोत्सव पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है और इसी तारतम्य में आज इस पर्व को देखने व समझने के लिए विदेश से जो हमारे प्रदेश की राजधानी रायपुर है जहां कलिंगा यूनिवर्सिटी संचालित है वहां पर अध्ययन कर रहे छात्राओं में से दो छात्राएं जिनमें से एक कु.पबाला, उम्र 24 वर्ष,बायोटेक्नोलॉजी 5वीं सेमेस्टर में हैं,लीसोथो,साऊथ अफ्रीका से हैं व दूसरा कु. नताशा न्याशा, उम्र 19 वर्ष,हरारे ज़िम्बाब्वे से हैं जो सोशियल वर्क विषय की पढ़ाई कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर में कर रहे हैं और वे अपने छत्तीगढिय़ा मित्र कु. शुभ्रा मिरी पिता उज्ज्वल मिरी जो वर्तमान में सभापति जनपद पंचायत बरमकेला में एक जनप्रतिनिधी के पद पर आसीन हैं के सुपुत्री के साथ इन विदेशी छात्राओं का आगमन ग्राम पंचायत गोबरसिंहा में हुआ है जिनकी चाह केवल हमारे राज्य में दीपावली पर्व मनाने की परंपरा के साथ ही साथ हमारे प्रदेश की जीवन शैली व संस्कृति को देखना चाहते हैं।

क्या कहती हैं कु.पबाला……. छत्तीसगढ में यह मेरी दूसरी दीपावली पर्व मनाने की मौका मिला है और इस बार मैं शहर से दूर एक गांव में अपनी दोस्त के घर आई हूं और यहां पहुंचने पर लोग जिस तरह से हमारा स्वागत फूल मालाओं व माथे पर तिलक लगाना यह सब एक अलौकिक व अद्भुत नजारे देखने को मिली हैं। इस गांव में आकर हमें अनेकों प्रकार के व्यंजन व पकवान मिले हैं जो दिखने और खाने में बहुत ही अच्छी लगी है।

क्या कहती हैं कु. नताशा न्याशा….. दीपावली पर्व पर पहली बार पहुंची छात्रा ने कहा कि यहां की संस्कृति व छत्तीसगढ के लोगों की जीवन शैली हमारी संस्कृति से अलग है और अद्भुत है क्योंकि यहां पर हमारे आगमन से लेकर निगमन तक जो व्यंजन और दिपावली पर्व मनाने की परंपरा है उसको देख मैं अभिभूत हूं और आप समस्त ग्रामवासियों को अपने और अपने देशवासियों की ओर से धन्यवाद् ज्ञापित करती हूं।

बहरहाल इस मामले में दीपोत्सव मनाने आए हूए छात्राओं से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ की परंपरा व संस्कृति से रूबरू होना एक अनोखा उल्लास और ढेरों खुशियां मिली है जो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी और आगामी दिनों में जब भी कोई मौका मिले तो हम लोग आने से अपने आप को नहीं रोक सकते हैं।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
