Due to the grace of the officers and employees of the Mineral Department, there is rain for the operator of Baba Minerals from 2011 till today………?
____बाबा मिनरल्स में फर्जी रॉयल्टी का गड़बड़झाला करोड़ों में, मोटा कमीशन देकर लेते हैं रॉयल्टी……?
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (गुड़ेली):- खनिज विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के अनेकों क्रेसरों को वरदान स्वरूप धनलक्ष्मी जी की सौगात दी जाती रही है और इसी तारतम्य में बाबा मिनरल्स में फर्जी रॉयल्टी का काम एक-दो साल नहीं बल्कि 11 साल से चल रहा है। इसलिए कहा जा रहा है कि खनिज विभाग को बाबा का ही सहारा है। इस क्रशर से होने वाली काली कमाई से कई खनिज अधिकारी भी मालामाल होकर गए हैं। गुड़ेली में बाबा मिनरल्स को 2011 से 2041 तक 40 साल के लिए खनिपट्टा लाइसेंस मिला है। पट्टे में खनन कर उसके एवज में रॉयल्टी मांगने के बजाय बिना खुदाई के ही गोलमाल कर दिया गया। 11 सालों से बाबा मिनरल्स का काम ऐसे ही चल रहा है। मनमाने तरीके से स्टॉक दिखाकर एसेसमेंट करवा लिया जाता है। हर बार जितना बैलेंस खनिज दिखाया जाता है, उतना तो खनन भी नहीं किया जाता। बाबा मिनरल्स के संचालक राजेश अग्रवाल पिता काशीराम अग्रवाल ने खनिज विभाग को अब तक अपनीे जेब में डाला हुआ है।
सारंगढ़ जिले में खनिज विभाग का सेटअप होते तक रायगढ़ से ही रॉयल्टी जारी करवाने की अनुमति दी गई है। इसलिए एक बार फिर फर्जी रॉयल्टी का काम शुरू हो चुका है। बिना जांच किए चेम्बर में बैठे-बैठे ही खनिज अधिकारी रॉयल्टी जारी कर देते हैं। इसलिए एक बार फिर से बाबा की कृपा खनिज विभाग पर बरसने वाली है। जितना भी रॉयल्टी जारी होगी, उसके अनुपात में अधिकारी अपना हिस्सा बांध लेते हैं। बाबा मिनरल्स को गुड़ेली में खसरा नंबर 442/3, 442/4, 442/5, 408/2 ग, 408/2 च और 408/2 त्र की 3.60 एकड़ जमीन पर खनिपट्टा मिला हुआ है। खनन के नाम पर कुछ ही एरिया खोदा गया है। जबकि इन 11 सालों में लाखों टन की रॉयल्टी निकाली गई है।
मोटी कमाई समेटकर गए अफसर
खनिज विभाग के लिए ये क्रशर संचालक दुधारू गाय की तरह हैं। क्रशर संचालक भी अपने अपने मन का काम करवाकर मोटी कमाई करते हैं। इसमें से एक निश्चित हिस्सा सभी में बंटता है। अब तक जो भी अधिकारी आए, कोई भी एसेसमेंट के पहले जांच करने नहीं गया क्योंकि सब कुछ सेट है। बाबा मिनरल्स के संचालक ने डील कर ली है। अब खनिज विभाग इस डील के तले दबा जा रहा है। बहरहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर जब इतनी बड़ी भ्रष्टाचार करने का मामले सामने आ गई है तो क्या जिले की तेजतर्रार जिलाधीश महोदया जी इस मामले को लेकर कोई जांच टीम गठित कर जॉच कराई जाती है या फिर अन्य मामलों की तरह इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है……….?
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
