The state government is engaged only in water and only business, the law and order system of the state has been completely destroyed–Jeetu Jolhe,,
____छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध लाचार कानून ब्यवस्था जिम्मेदार कौन–जीतू जोल्हे
छत्तीसगढ़ :- वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार पर युवा मोर्चा अध्यक्ष जीतू जोल्हे ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर छत्तीसगढ़ सरकार है जिम्मेदार और कहा कि :- आखिर किसके सरंक्षण पर प्रदेश भर में नशा एवं सट्टे का कारोबार चल रहा है? प्रदेश मेें बहन बेटियों पर हो रहे अनाचार के लिए कौन जिम्मेदार है? कानून व्यवस्था में लापरवाही और लचर प्रशासनिक व्यवस्था साफ दिखाई दे रही है। पूरी की पूरी सरकार सिर्फ और सिर्फ धंधा पानी में लगी हुई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। आपराधिक तत्वों में प्रशासनिक भय नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही है। किसी के संरक्षण के बगैर ऐसा संभव भी नहीं है। भाजयुमो अध्यक्ष का कहना है कि बलात्कार और हत्याओं को रोकने में सरकार विफल हो रही है।
हर रोज कही न कही आय दिन ऐसे घटनाये देखने को मिल रही है,हाल ही कि बात है बीते 2 नवंबर को नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सारंगढ़ के खेल भाठा मैदान में एक लड़के को 20 से 25 लोग बोरे में भर कर मारने पीटने लगें।और युवक बड़ी मुश्किल से वहाँ से जान बचा कर भागा। इससे तो यह स्पष्ट हो रही है कि छत्तीसगढ़ में कानून का किसी प्रकार का भय नही है।इसका जिम्मेदार कौन है।
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
