प्रदेश में अंधाधुन बढ़ते अपराध और नकाम कांग्रेस की सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन,,,,

Burning the effigy of Chief Minister Bhupesh Baghel in protest against the increasing crime and failure of Congress government in the state.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आव्हान पर विधानसभा सारंगढ़ के भेड़वन गुड़ेली मंडल प्रभारी के निर्देश पर भेड़वन गुड़ेली मंडल में मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या। नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है।जिसके विरोध में आज पुतला दहन किया गया।

प्रदेश के निकम्मी सरकार पर भाजयुमो अध्यक्ष जीतू जोल्हे का तिखावार करते हुए बताया कि :-

आज प्रदेश में जितने भी घटनाएं हो रही है। उसमें कही न कही सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है। आज जहाँ भी देखो छोटी छोटी बातों पर हत्या कर दी जा रही है,बलात्कार किये जा रहे है।अवैध उत्खनन के मामले बढ़ गई है।जगह जगह दारू की सप्लाई सट्टे को संरक्षण दी जा रही है।और बड़े मछली को छोड़ कर छोटे मछली को पकड़ कर जनता की आँखों मे धूल झोंकने का काम कर रही है कांग्रेस सरकार,जिसका आने वाले समय मे जनता जवाब देगी।क्योंकि आज हर वर्ग कांग्रेस सरकार के वादा ख़िलापी से त्रस्त है।

इसी के विरोध में आज पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनाथ खूंटे,श्रीमती मीरा धरम जिला मंत्री ,देवेंद्र रात्रे भापजा मंडल अध्यक्ष, टार्जन महेश भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, जीतू जोल्हे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,हितेश अजगळे महामंत्रीभनेश चौरगे,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, लष्मी नरायण,भगवान दास सोनी,अभिनव भारद्वाज,और सैकड़ों कार्यकर्ता की उपस्थिति में कई गई ।

भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️

✍️कलम का बादशाह✍️

RECENT ARTICLES

Most Popular