Coal trader Suryakant Tiwari, his father-in-law and former MLA Agni Chandrakar living in Mahasamund, Raigad collector IAS officer Ranu Sahu, IAS JP Maurya, Sameer Vishnoi, Badal Makkar, Sunny Lunia, Ajay Naidu’s places of guerilla action…….
टीकाराम सहिस की रिपोर्ट :-
छत्तीसगढ़ :- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ मे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । ईडी की टीम मंगलवार को. सुबह-सुबह कुछ कारोबारियों, नेताओं और आईएएस अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी है, ईडी की टीम ने दबिश दी है, उनमें कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में रहने वाले उनके ससुर और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, रायगढ़ कलेक्टर IAS अधिकारी रानू साहू, IAS जे.पी.मौर्य, समीर विश्नोई, बादल मक्कड़, सनी लुनिया, अजय नायडू के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ में ईडी के पहुंचने की चर्चा पर जोरों पर थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह से ही ED की टीमों ने प्रदेश के कई रसूखदारों के यहां दबिश दी है। ईडी की यह कार्रवाई जुलाई महीने में इंकम टैक्स के छापे के बाद हुई है। जुलाई में इंकम टैक्स विभाग की टीम ने कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी सहित कुछ अफसरों के यहां भी छापा मारा था। छापे के बाद आयकर की टीम ने बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा किया था। इस छापे में मनी लॉन्ड्रिंग की बात निकलकर सामने आ रही थी। जिसके बाद इस पूरे मामले में ईडी की एन्ट्री हुई है|
भ्रष्ट्राचारियो को,,,
✍️जब तक तोड़ेंगे नहीं 📝तब तक छोड़ेंगे नहीं✍️
✍️कलम का बादशाह✍️
